
UP Anganwadi Bharti 2024: 12वीं पास महिलाओं के लिए काम की खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 31 जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर के 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए जिलावार आवेदन शुरू हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं। इस वेबसाइट की मदद से आप वैकेंसी के बारे में अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आवेदक उसी वार्ड/ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना चाहिए। इस भर्ती के लिए 18 से 35 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर होगा। यह मेरिट इंटरमीडिएट में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी। चयन प्रक्रिया में ग्राम सभा/शहरी क्षेत्रों में वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की विधवा महिला/विधिक तलाकशुदा/परित्यक्त महिलाओं को वरीयता मिलेगी।
31 जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती होनी है। अभी सिर्फ कुछ जिलों के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिनमें हमीरपुर, अमेठी, वाराणसी, कन्नौज, झांसी, महोबा, संत कबीर नगर शामिल है। जल्द ही अन्य पदों के लिए भी भर्ती जारी की जाएगी।
Updated on:
02 Oct 2024 03:36 pm
Published on:
02 Oct 2024 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
