नौकरी से जुड़ी अहम जानकारी की शेयर
आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर उम्मीदवारों के लिए नौकरी से जुड़ी अहम जानकारियां शेयर की है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात लोगों की जरूरत है। वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात वैकेंसी खाली है। इन दोनों पदों की वैकेंसी में पांच सीटें ओबीसी और दो एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 सितंबर, 2021 को 25 या 30 होना जरूरी है।