
Railway Recruitment 2021
Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में नौकरी तलाश कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर आया है। सेंट्रल रेलवे ने स्पोर्ट कोटा के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के जरिए सेंट्रल रेलवे 21 खाली पद भरने जा रहा है। इसके संबंध में रेलवे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
27 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन:—
सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 13 दिसंबर, 2021 सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2021 तय की गई है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत लेवल 5/4 और लेवल 3/2 के पदों पर निकाली गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भी एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल और वेटलिफ्टिंग के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही अपना आवेदन कर सकते है।
रिक्त पदों की संख्या:—
कुल पदों की संख्या : 21 पद
लेवल 5/4 : 3 पद
लेवल 3/2 : 18 पद
योग्यता:—
जारी अधिसूचना के अनुसार, स्तर 3/2 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या मैट्रिक प्लस कोर्स पूरा किया हुआ। एनसीवीटी या एससीवीटी से अप्रूव मैट्रिक प्लस आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं स्तर 5/4 में के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी फैकल्टी में कम से कम ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।
उम्र सीमा:—
उपरोक्त पदों के लिए 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 साल होना चाहिए। हालांकि सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छुट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:—
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए 500 रुपए का भुगतार करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे।
चयन प्रक्रिया:—
इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन ट्रायल परफॉरमेंस के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें—
https://rrccr.com/PDF-Files/Sports-21-22/Sports_Notif_2021_22_Eng.pdf
Updated on:
12 Dec 2021, 3:57 PM IST
Published on:
12 Dec 2021, 3:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.