29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana TET Admit Card 2021: शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Board of School Education Haryana) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (Haryana Teacher Eligibility Test) के एडमिट कार्ड (Haryana TET Admit Card) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Dec 2021, 12:04 PM IST

Haryana TET Admit Card

Haryana TET Admit Card

Haryana TET Admit Card 2021 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Board of School Education Haryana) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (Haryana Teacher Eligibility Test) के एडमिट कार्ड (Haryana TET Admit Card) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी BSEH की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश बताए गए है, जिनका पालन करना अनिवार्य है।


ऐसे डाउनलोड करें हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड:—
— सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
— होमपेज पर एचटीईटी पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। .
— नए पेज पर उम्मीदवारों को हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
— अब आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा।
— इसके बाद एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
— भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी का प्रिंट अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें:— Bank Jobs: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां, जानिए वैकेंसी डिटेल


18 और 19 दिसंबर को होगी परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 18 और 19 दिसंबर, 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल शिक्षकों के चयन के लिए पात्र होंगे। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें:— Allahabad High Court Admit Card 2021 : आरओ एआरओ के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिना मास्क नहीं मिलेगी एग्जाम हॉल में एंट्री
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट हैं। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने की अनुमित नहीं दी जाएगी। परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। उम्मीदवारों परीक्षा शुरू होने से 2 घंटा 10 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में बिना मास्क के बैठने की अनुमति नहीं होगी।