30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Jobs: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां, जानिए वैकेंसी डिटेल

बैंक में नौकरी (Bank Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में विभिन्न पदों में बंपर नौकरी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Dec 2021, 1:17 PM IST

Jobs

Jobs

Bank Jobs: : बैंक में नौकरी (Bank Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में विभिन्न पदों में बंपर नौकरी निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इकॉनॉमिस्ट, इनकम टैक्स ऑफिसर, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल एनालिस्ट, लॉ ऑफिसर सहित पदों के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2021 तय की गई है। जो उम्मीदवार इन उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक करें। नीचे बताए गए आसान तरीके से उम्मीदवार अपना आवेदन भर सकते है।

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या - 115 प
इकोनॉमिस्ट के लिए – 01 पद
इनकम टैक्स ऑफिसर के लिए – 01 पद
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए – 01 पद
डाटा साइंटिस्ट के लिए – 01 पद
क्रेडिट ऑफिसर के लिए – 10 पद
डाटा इंजीनियर के लिए – 11 पद
आईटी सिक्योरिटी एनालिस्ट के लिए – 01 पद
आईटी एसओसी एनालिस्ट के लिए – 02 पद
रिस्क मैनेजर के लिए – 05 पद
टेक्निकल ऑफिसर के लिए – 05 पद
फाइनांशियल एनालिस्ट के लिए – 20 पद
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (स्केल 2) के लिए – 15 पद
लॉ ऑफिसर के लिए – 20 पद
रिस्क मैनेजर (स्केल 2) के लिए – 10 पद
सिक्योरिटी (स्केल 2) के लिए – 03 पद
सिक्योरिटी (स्केल 1) के लिए – 09 पद

यह भी पढ़ें :— PPSC Recruitment 2021: होम मिनिस्ट्री में कई पदों पर निकली नौकरी, ऐसे करें आवेदन


आवेदन शुल्क:—
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए : 175 रुपए
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए : 850 रुपए

यह भी पढ़ें :— Medical Jobs 2021 : फार्मासिस्ट, नर्स, साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

कैसे करें आवेदन:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
— होमपेज पर Recruitment पर क्लिक करें।
— इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक 23 नवंबर 2021 पर क्लिक करें।
— अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
— आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन शुल्क भुगतान करें।
— इसके बाद भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रखे लें।

चयन प्रक्रिया:—
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, इसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की समय अवधि 60 मिनट की होगी।