29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Allahabad High Court Admit Card 2021 : आरओ एआरओ के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पद के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी दिया है। यह परीक्षा 10 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 16 शहरों में हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Dec 2021, 12:03 PM IST

Allahabad High Court Admit Card 2021

Allahabad High Court Admit Card 2021

Allahabad High Court Admit Card 2021 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पद के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी दिया है। हाई कार्ट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर ये प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय आरओ के लिए आवेदन किया है वे सभी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकत है।

10 दिसंबर को होगी परीक्षा
समीक्षा अधिकारी (Review Officer) और सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer) के पद के लिए परीक्षा 10 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 16 शहरों में हो रही है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक—
https://testservices.nic.in/examsys21/downloadadmitcard/LoginDOB.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFbGB7y4XRGl+pY5k7NdRdGon3/pa9KPg+VqLJLo31kry


ऐसे डाउनलोड करें इलाहाबाद एडमिट कार्ड 2021:—
— सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर 'Admit Card For Review Officer Recruitment Examination 2021' लिंक पर क्लिक करें
— अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें जैसे— आवेदन संख्या और डीओबी आदि।
—इसके बाद सुरक्षा पिन दर्ज कर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
— अब आप इलाहाबाद एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते है।
— भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें :— PPSC Recruitment 2021: होम मिनिस्ट्री में कई पदों पर निकली नौकरी, ऐसे करें आवेदन


परीक्षा पैटर्न:—
यह परीक्षा दो भागों (भाग 1 और भाग 2) में आयोजित की जाएगी। भाग 1 में 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। वहीं, भाग 2 में यह केवल अंग्रेजी में आयोजित होने वाली एक कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा है। परीक्षा के अधिकतम अंक 40 हैं और उम्मीदवारों को परीक्षण पूरा करने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :— Medical Jobs 2021 : फार्मासिस्ट, नर्स, साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पद के लिए भाग- I बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भाग- II यानी कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण के पद के लिए पाठ केवल अंग्रेजी में कंप्यूटर पर प्रदान किया जाएगा।