29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HARSAC Recruitment 2021: सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (HARSAC) में विभिन्नों की वैकेंसी के लिए एक नोटिफिकेशन जारी है। HARSAC द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, प्रोजेक्ट फेलो, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट और अन्य के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Dec 2021, 1:57 PM IST

job

job

HARSAC Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (HARSAC) में विभिन्नों की वैकेंसी के लिए एक नोटिफिकेशन जारी है। HARSAC द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, प्रोजेक्ट फेलो, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट, जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट और अन्य के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट harsac.org पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

वैकेंसी डिटेल्स:—
कुल पदों की संख्या : 27 पद
सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 01 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 03 पद
जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 02 पद
प्रोजेक्ट फेलो : 09 पद
जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 10 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 01 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 01 पद

वेतनमान:—
सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 30,000/- रुपए प्रति माह
प्रोजेक्ट असिस्टेंट : 25,000/- रुपए प्रति माह

यह भी पढ़ें:— Allahabad High Court Admit Card 2021 : आरओ एआरओ के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


शैक्षणिक योग्यता:—
— सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट : उम्मीदवारों के पास उम्मीदवारों के पास M.Tech. / रिमोट सेंसिंग / जीआईएस / जियो इंफॉर्मेटिक्स / जियोमैटिक्स में M.Sc की डिग्री के साथ GIS आधारित प्रोजेक्ट में एक वर्ष का अनुभव हो।
— प्रोजेक्ट असिस्टेंट : उम्मीदवारों के पास रिमोट सेंसिंग / जीआईएस / जियो इंफॉर्मेटिक्स / जियोमैटिक्स में M.Tech./M.Sc होना अनिर्वाय।
— जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट : भू-सूचना विज्ञान सहायक (GIS) में आईटीआई डिप्लोमा (IIT diploma) या जीआईएस (GIS) अनुभव के साथ सीओपीए में आईटीआई डिप्लोमा उम्मीदवार हो।

यह भी पढ़ें:— Bank Jobs: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां, जानिए वैकेंसी डिटेल

जल्द करें आवेदन:—
हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र द्वारा जारी गई अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 27 खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर, 2021 तय की है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है, उनके पास समय बहुत कम है। ऐसे में जल्द से जल्द आवेदन करें।