
rajasthan constable recruitment, rajasthan constable jobs, constable jobs, govt jobs, sarkari naukri, jobs in rajasthan, rajasthan, government jobs, rojgar samachar, employment news
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा भी प्रभावित हुई है। परीक्षा पहले निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार मई में नहीं हो सकेगी। परीक्षा की तिथि स्कूल और कॉलेजों के खुलने के बाद ही तय की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यह परीक्षा अब जुलाई या इसके बाद ही होगी।
ये भी पढ़ेः अब नया कम्प्यूटर लीजिए सिर्फ 2500 रुपए में
पुलिस कांस्टेबल के साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लगभग 17 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस मुख्यालय भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा था। भर्ती के लिए मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा होनी थी। हालांकि परीक्षा दिनांक की घोषणा पुलिस मुख्यालय ने नहीं की थी। तारीख की घोषणा होने से पहले ही लॉकडाउन शुरू हो गया। लॉकडाउन के साथ ही स्कूल और कॉलेज भी बंद हो गए। परीक्षा स्कूल और कॉलेज में ही कराई जानी थी। ऐसे में अब इनके खुलने का इंतजार किया जा रहा है।
स्कूल और कॉलेज फिलहाल जून के बाद ही खुलने के आसार है। उधर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती प्रकोष्ठ बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है। जैसे ही स्कूल और कॉलेज खुलेंगे, वहां व्यवस्था सुनिश्चित कर परीक्षा की घोषणा की जाएगी।
Updated on:
30 Apr 2020 07:53 am
Published on:
30 Apr 2020 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
