
RBI Recruitment 2022
RBI Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B में खोली पदों के लिए नौकरी के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अधिकारी ग्रेड 'बी' - सामान्य, अधिकारी ग्रेड 'बी' - डीईपीआर, और अधिकारी ग्रेड 'बी - डीएसआईएम' के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आरबीआई ग्रेड बी आवेदन लिंक 18 अप्रैल 2022 को बंद हो जाएगा। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारा आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आरबीआई ग्रेड बी पंजीकरण दिनांक : 28 मार्च से 18 अप्रैल 2022 शाम 6 बजे तक
आरबीआई ग्रेड बी सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- I) : 28 मई 2022
आरबीआई ग्रेड बी सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- II) : 25 जून 2022
आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- I) : 2 जुलाई 2022
आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- II) : 06 अगस्त 2022
यह भी पढ़ें - Anganwadi Recruitment 2022: आंगनबाड़ी में 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
पद का नाम पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या : 294 पद
अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) सामान्य : 238 पद
अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) डीईपीआर : 31 पद
अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) डीएसआईएम : 25 पद
यह भी पढ़ें - Bihar Board BSEB 12th Result: इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी, ऐसे चेक करें परिणाम
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रत्येक RBI ग्रेड B में अधिकारियों के चयन के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किाया जाएगा। इस वर्ष RBI ग्रेड B परीक्षा 28 मई से 06 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पूरे देश में 83254/- प्रति माह रुपये के आकर्षक वेतन का भुगतान किया जाएगा।
आरबीआई ग्रेड बी 2022 भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले आरबीआई की वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
— होमपेज पर 'अपॉर्चुनिटीज' के तहत दिए गए 'ऑफिसर्स इन ग्रेड 'बी' (डीआर) जनरल/डीईपीआर/डीएसआईएम' के पद के लिए भर्ती पर क्लिक करें।
— अब नए पेज पर आवेदन के लिए पंजीकरण करें और नाम, संपर्क विवरण और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
— ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
— इसके बाद दस्तावेजों की स्कैनिंग और अपलोड के लिए दिशानिर्देशों में दिए गए विनिर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
— अब भुगतान टैब पर क्लिक करें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक प्रिंट आउट निकाल लें।
Published on:
21 Mar 2022 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
