6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sarkari Naukri: 10 वीं और 12 वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका

Sarkari Naukri: भारतीय सेना में जल्द ही होने वाली है रैली के जरिए भर्ती, जिसमें हरियाणा राज्य के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ के योग्य उम्मीदवारों के लिए किया जा रहा है भर्ती का आयोजन ..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Apr 19, 2021

Sarkari Naukri: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। अब जल्द ही भारतीय सेना द्वारा हरियाणा राज्य के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ के योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार इन रैली का आयोजन 7 जून से 25 जून 2021 तक यमुनानगर के तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं वे जल्द ही इंडियन आर्मी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। बता दे कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 मई 2021 तक निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए आयोजित होगी भर्ती रैली

अधिसूचना के अनुसार यमुनानगर भर्ती रैली में जिन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, उनमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर (क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल) और इंडियन गोरखा (सोल्जर जीडी) शामिल हैं।

योग्यता

सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं में न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही, उनकी आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानि कि उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2000 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की हाइट 170 सेमी एवं चेस्ट 77 सेमी (5 सेमी फुलाव सहित) होना चाहिए।

Read More:- sarkari naukri 2021: जल्द ही शुरू होने वाली है भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क भर्ती, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल