16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान सरकार ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने भर्ती संबंधित नोटिस जारी की है। इसके अनुसार, संस्थान में बंपर पद भरे जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
RUHS Bharti 2024

Rajasthan Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश हर युवा को होती है। यदि आप भी उन युवाओं की लिस्ट में शामिल हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने भर्ती संबंधित नोटिस जारी की है। इसके अनुसार, संस्थान में बंपर पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आखिरी तारीख (RUHS Bharti 2024 Last Date)

राजस्थान की इस सरकारी नौकरी (Rajasthan Sarkari Naukri) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2024 है। इस भर्ती अभियान के तहत 172 मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई ने रिजल्ट को लेकर जारी किया अपडेट, देखिए

योग्यता (Sarkari Naukri)

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। साथ ही संबंधित विषय की डिग्री होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- SSC ने निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, कल आखिरी तारीख

ऐसे करें अप्लाई (How To Apply For RUHS Bharti 2024)

  • अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं
  • होमपेज पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें 
  • सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन दबाएं 
  • फॉर्म डाउनलोड कर लें