
SBI PO Recruitment 2024: स्टैट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली थी। एसबीआई की इस भर्ती के लिए 27 दिसंबर से आवेदन किया जा रहा है। वहीं अब आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स sbi.co.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए 16 जनवरी 2025 या उससे पहले तक आवेदन किया जा सकता है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 और 15 मार्च को होगा। ऐसे में सभी कैंडिडेट्स समय रहते आवेदन कर लें।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 600 पद भरे जाएंगे। यहां देखें डिटेल्स
आवेदक की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। विभिन्न कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए उम्र सीमा अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। उम्र सीमा संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। SBI की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन फाइनल ईयर वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती (SBI PO Recruitment) के लिए आवेदन करने के लिए सभी अनारक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। चुने गए सभी उम्मीदवारों को 48,480 रुपये प्रति महीने की बेसिक सैलरी दी जाएगी। यदि उम्मीदवार SBI के मुंबई सेंटर के लिए चुने जाते हैं तो उनकी शुरुआती सैलरी 18.67 लाख रुपये सालाना होगी।
SBI की इस भर्ती के लिए कई चरणों की परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स का चयन होगा, जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट परीक्षा शामिल है। बैंक परीक्षा की तैयारी इसी अनुसार करें।
प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा में 30 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी में 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं मेंस परीक्षा में 259 अंकों के प्रश्न होते हैं, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी शामिल होते हैं।
Updated on:
12 Jan 2025 03:53 pm
Published on:
12 Jan 2025 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
