27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में कई तरह के 17 रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में कई तरह के 17 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 11 Nov 2017, 7:19 PM IST

open school

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में कई तरह के 17 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में रिक्त पदों का विवरणः

आई एक्सपर्ट (एलएमएस/ईआरपी डेवलपर), पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीटेक या एमसीए या कंप्यूटर साइंस में एमएससी डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 45 वर्ष।
मासिक वेतन : 35,000 रुपये से 45,000 रुपये।

एडिटर कम कैमरामैन (ऑडियो एंड वीडियो), पद : 02
योग्यता : बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। साथ ही फोटोग्राफी/सिनेमेटोग्राफी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या
स्टील या वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा हो।
-किसी प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में स्टील और वीडियो कैमरा चलाने का दो साल का अनुभव प्राप्त हो।
-साउंड रीकॉर्डिंग की जानकारी हो।
-इसके अलावा ऑर्डियो एंड फोटो एडिटिंग, एडोप प्रीमियर, प्रो सीएस 6, एडोप आफ्टर इफेक्ट सीएस 6, फोटोशॉप सीएस 6, एडोप ऑडिशन सीएस 6 सॉफ्टवेयर की जानकारी हो। किसी प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में वीडियो एडिटर के काम का दो साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 ‌वर्ष।
मासिक वेतन : 18,960 रुपये।

आई एक्सपर्ट (डिजिटल लाइब्रेरी), पद : 01
योग्यता : एमसीए या बीसीए या बीटेक या कंप्यूटर साइंस में एमएससी डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। चार साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 35,000 रुपये से 45,000 रुपये।

कॉर्डिनेटर (प्रोग्राम्स), पद : 01
योग्यता : कॉमर्स में बैचलर डिग्री हो। ऑपरेशन्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एकेडमिक ऑपरेशन्स में पांच साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 28,080 रुपये।

टेक्निकल असिस्टेंट (आईसीटी-डिजिटल लाइब्रेरी), पद : 02
योग्यता : डोएक से ए लेवल का कोर्स किया हो। साथ ही हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग में दो साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।

जूनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (डिजिटल लाइब्रेरी), पद : 02
योग्यता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री हो। इसके साथ ही लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन सिस्टम में कम से कम दो साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 27 वर्ष।

स्टेनोग्राफर (इंग्लिश), पद : 02
योग्यता : बारहवीं की परीक्षा पास हो। साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश शॉर्टहैंड की स्पीड और 40 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड हो।
अधिकतम आयु : 27 वर्ष।

वर्क असिस्टेंट (सिविल), पद : 01
वर्क असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल), पद : 01
योग्यता (उपर्युक्त दो पद) : मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हो।
मासिक वेतन (उपर्युक्त पांच पद) : 18,960 रुपये।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (डिजिटल लाइब्रेरी), पद : 01
योग्यता : बारहवीं में उत्तीर्ण हो। या लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा या आईटी सर्टिफाइड कोर्स किया हो या आईटीआई सर्टिफिकेट हो।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (ऑडियो वीडियो), पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से बारहवीं पास हो।
अधिकतम आयु (उपर्युक्त चार पद) : 27 वर्ष।
मासिक वेतन (उपर्युक्त दो पद) : 15,070 रुपये।

एमटीएस (कारपेंटर एंड प्लंबर), पद : 02
योग्यता : मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हो। कारपेंटर/प्लंबर ट्रेड में आईटीआई या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट हो। संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।
मासिक वेतन : 16,680 रुपये।

आवेदन शुल्क : किसी भी पद के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया:
-ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट लॉगइन करें। यहां से निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भरें।
-अब ऑनलाइन जमा हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालें। इसके बाद फॉर्म में निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ चिपकाएं और उसपर सिग्नेचर करें।
-इसके बाद प्रिंटआउट को जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ तय पते पर भेज दें।

यहां भेजें प्रिंटआउट : असिस्टेंट रजिस्ट्रार (इस्टैब्लिशमेंट), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली-100007

खास तारीखें:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 17 नवंबर 2017
डाक से प्रिंटआउट स्वीकार होंगे : 24 नवंबर 2017 (शाम 04:00 बजे तक)

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में कई तरह के 17 रिक्त पदों की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।