
कार्यालय जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं जिला कलेक्टर, झालावाड़ ने महात्मा गांधी, नरेगा योजना के तहत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के 53 पदों पर पूरी तरह अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन अामंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 7 दिसंबर, 2017 को शाम 5.00 बजे तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।
महात्मा गांधी,नरेगा योजना, झालावाड़ के तहत पदों का विवरण:
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट: 34 पद
एकाउंट्स असिस्टेंट: 19 पद
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए मासिक मानदेय:
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट:रु.13000/- कुल
एकाउंट्स असिस्टेंट: रु.8000/-
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता/ कंप्यूटर ज्ञान और अनुभव के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट और दस्तावेज वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए आयु सीमा:
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष अधिकतम आयु 35 वर्ष। सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 7 दिसंबर, 2017 को शाम 5.00 बजे तक अधिसूचना में उल्लिखित पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज सकते हैं या उक्त कार्यालय में रखे बॉक्स में डाल सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि:7 दिसंबर, 2017 को शाम 5.00 बजे तक
MNREGA recruitment Notification 2017:
कार्यालय जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं जिला कलेक्टर, झालावाड़ ने महात्मा गांधी, नरेगा योजना के तहत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एकाउंट्स असिस्टेंट के 53 पदों पर लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
11 Nov 2017, 5:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.