10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसों के पहिए थमे, रोडवेज को 20 दिनों में 1.50 करोड़ का फटका

- प्रदेश में 10 से बसों का संचालन बन्द
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 30, 2021

बसों के पहिए थमे, रोडवेज को 20 दिनों में 1.50 करोड़ का फ टका

बसों के पहिए थमे, रोडवेज को 20 दिनों में 1.50 करोड़ का फ टका

जोधपुर।

कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में लागू जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही प्रदेश भर में रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लग गई। रोडवेज बसों के पहिए थम जाने से जोधपुर डिपो को पिछले करीब 20 दिनों में 1.50 करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है। पहले से ही घाटे में चल रहे रोडवेज के घाटे में बसों का संचालन बंद होने से घाटे में और बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन से पहले रोडवेज जोधपुर डिपो अनुमानित 10 से 12 लाख रुपए प्रतिदिन आय अर्जित कर लेता था।

--

जोधपुर डिपो में 115 बसें

रोडवेज जोधपुर डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा के अनुसार रोडवेज जोधपुर आगार में 115 बसों का नेटवर्क है। इसमें 15 बसें तो पहले से ही चालक का अभाव होने से रोड पर नहीं चल रही थी। वहीं बाकी रही 100 बसें लॉकडाउन से पहले चल रही थी। बसों का संचालन बंद होने से बसें भदवासिया रोडवेज डिपो व पुरानी पावटा सब्जी मंडी परिसर में खड़ी है। जिसकी रखवाली के लिए रोडवेज प्रशासन ने अलग से कर्मचारी लगा रखे है। बसों का संचालन प्रदेश के विभिन्न शहरों, गांवों, कस्बों के साथ दूसरे प्रदेशों में भी अनुबंधित बसों का संचालन रोडवेज की ओर से किया जा रहा था।