10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमडीएम अस्पताल में भर्ती 1 कोरोना संक्रमित की मौत

19 नए संक्रमित और 12 डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Google source verification
एमडीएम अस्पताल में भर्ती 1 कोरोना संक्रमित की मौत

एमडीएम अस्पताल में भर्ती 1 कोरोना संक्रमित की मौत

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शनिवार को १९ नए केस मिले और १२ रोगियों को डिस्चार्ज किया गया। एमडीएम अस्पताल में भीकमकौर निवासी ५० वर्षीय मुन्नाराम का निधन हो गया। ये गत १० जून को भर्ती हुए थे। वहीं १० कोरोना रोगी शहर से तो ९ रोगी देहात से सामने आए। शास्त्रीनगर जोन में सर्वाधिक ३ और बनाड़ मंडोर ब्लॉक में सर्वाधिक ४ संक्रमित सामने आए। जून के 1९ दिन में जोधपुर में ७०२ रोगी पॉजिटिव आए और 2७ मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71७२८ जने संक्रमित, 6७०३१ डिस्चार्ज और 119८ मौतें हुई हैं।

३४०९० जनों ने लगाई कोविड की पहली डोज
जोधपुर में शनिवार को ३४०९० जनों ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगाई। ४०४४ जनों ने कोविड की दूसरी डोज लगवाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि १८७ साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ। १८ से ४४ आयुवर्ग में कुल ३१८२५ जनों ने कोविड का पहला टीका लगवाया और एक जने ने द्वितीय डोज लगवाई। उल्लेखनीय हैं कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन प्राप्त होने पर तुरंत बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन सत्र आयोजित कर रहा है।