10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

234 जलस्रौतों पर छोड़ी 10 हजार गंबूसिया मछलियां, फिर भी डेंगू का कहर

    जोधपुर में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 99
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर.़ जोधपुर में डेंगू का कहर बढ़ गया है। जिले के 234 कुए, बेरे,बावडिय़ां व अन्य स्थाई जलस्रौत मिलाकर कुल 234 स्थानों पर 10 हजार गंबूसियां छोड़ी गई है। उसके बावजूद डेंगू का आंकड़ा अब एकाध दिन में सौ पार कर जाएगा। जोधपुर में अब तक 99 जने डेंगू वायरस की चपेट में आ चुके है। चिकित्सा प्रशासन की टीमें भी घर-घर सर्वे के लिए ज्यादातर जगहों पर नहीं पहुंची हैं। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि जहां साफ पानी लंबे समय तक रहता है, उन सभी स्थानों पर गंबूसिया मछलियां छोड़ी गई है।

प्रतापनगर इलाका सर्वाधिक प्रभावित

डेंगू के केस सर्वाधिक प्रतापनगर में मिले। जबकि गत दो वर्ष पहले भी डेंगू वायरस से प्रतापनगर इलाका प्रभावित रहा। वहीं कोरोना संक्रमणकाल में प्रतापनगर क्षेत्र में जमकर कोरोना महामारी फैली। घर-घर लोग संक्रमण की चपेट में थे।

घर में लार्वा मिलना जुर्म
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह ने बताया कि घर में लार्वा मिलना जुर्म की कैटेगरी में आता है। इसलिए लोग घरों में पानी इकट्टा न होने दें, क्योंकि इनमें ही लार्वा पनप रहे है। इसी कारण डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। फोङ्क्षगग व अन्य स्प्रे तो केवल एडल्ट मच्छर को मार रहे है, लेकिन लार्वा वापस मच्छर के रूप में तैयार हो जाता है और फिर काटता है। इसलिए दिवाली की सफाई अभी से शुरू करने की आवश्यकता है।