10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब संशोधित होकर 100 वार्ड का राजपत्र हुआ जारी

जानिये जोधपुर के 100 वाडर् की खास बातें
less than 1 minute read
Google source verification
अब संशोधित होकर 100 वार्ड का राजपत्र हुआ जारी

अब संशोधित होकर 100 वार्ड का राजपत्र हुआ जारी

ईपीएस

जोधपुर.
नगर निगम वार्ड पुन: सीमांकन का एक दिन बाद ही संशोधित 100 वार्ड का राजपत्र जारी हुआ। इससे पहले गलती से 65 वार्ड का ही राजपत्र जारी हुआ, इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा के वार्ड पीडीएफ में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद सरकार की ओर से पुन: नई पीडीएफ जारी की गई है। इसमें अब 100 वार्ड की सीमा और इसमें आने वाले क्षेत्र दर्शाए गए हैं। सबसे ज्यादा व सबसे कम

- वार्ड संख्या 73 में सबसे ज्यादा 14249 जनसंख्या होगी।

क्षेत्र-उदयमंदिर आसन, भिश्तियों का बास, उदयमंदिर हरिजन बस्ती, भारत कॉलोनी, शिव हाउस रोड, गायों की फाटक, करबला कॉलोनी, आनन्द विला मोहल्ला, तोप खना, भिश्तियों का मोहल्ला, अशरफ मंजिल, शाहों का मोहल्ला, चइलों की गली, गुलाब नेहरू कॉलोनी।
- वार्ड संख्या 63 में सबसे कम 4254 जनसंख्या होगी।

क्षेत्र - जालोरी गेट बारी, ओलम्पिक सिनेमा, सहकार भवन, जसवंत सराय, राज रणछोड़ दास मंदिर, सोजती गेट, नवल आश्रम, हरिजन बस्ती, बाइजी का तालाब मस्जिद, राजदादीजी अस्पताल, चादंशाह तकिया, महात्मा गांधी अस्पताल, मुख्य रेलवे स्टेशन, सोजती गेट चौराहों से नई सडक़, दर्पण सिनेमा, राजीव गांधी चौक, चंदनपुरी मठ, बेरिया, आनन्द सिनेमा, पुरी तिराहा से स्टेशन तक, पुरी तिराहा से एमजीएच अस्पताल से जालोरी गेट तक के समस्त भाग।

------------
100 वार्ड की कुछ खास बातें

- 8 वार्ड ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या 12 हजार से अधिक है।

- 1 वार्ड ऐसा जिनकी जनसंख्या 5 हजार से कम है।

- 3 वार्ड ऐसे जिनकी जनसंख्या 5 से 6 हजार के बीच है।

- 4 वार्ड जिनकी जनसंख्या 6 से 7 हजार के बीच है।

- 6 वार्ड जिनकी जनसंख्या 7 से 8 हजार के बीच।