11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MAA PADMAVATI को चढ़ाई 108 मीटर लम्बी चुनरी, मनाया शुक्ल सप्तमी गादी महोत्सव

- पार्श्वनाथ भगवान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 28, 2023

MAA PADMAVATI को चढ़ाई 108 मीटर लम्बी चुनरी, मनाया शुक्ल सप्तमी गादी महोत्सव

MAA PADMAVATI को चढ़ाई 108 मीटर लम्बी चुनरी, मनाया शुक्ल सप्तमी गादी महोत्सव

जोधपुर।

तनावड़ा फाटा सालावास रोड स्थित 109 चंदन पार्श्व पद्मावती तीर्थ महाशक्ति पीठ पर चल रहे 108 पार्श्व नाथ भगवान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को शुक्ल सप्तमी गादी महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट मण्डल की ओर से आचार्य विश्वरत्नसागर सुरीश्वर व तीर्थ संस्थापिका चंदनप्रभा के सानिध्य में गाजे-बाजों के साथ मां पद्मावती को 108 मीटर लम्बी चुनरी चढ़ाई गई। वहीं, महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए पूजा की। इसी कड़ी में अष्टमंगल पूजन, पाटला पूजन, नवग्रह पूजन, पार्श्व पद्मावती पूजन, क्षेत्रपाल नाकोड़ा भैरव, विद्या देवी पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन किया गया। रात्रि में एक शाम मां पद्मावती के नाम भक्ति संध्या आयोजित की गई।
इस दौरान ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष राकेश मेहता, अध्यक्ष भरत कोठारी, प्रचार मंत्री देवांशु मालू, मनीष लोढा, कानरात मोहनोत, राजेश काठेड सहित ट्रस्ट के सदस्य, समाज बंधु मौजूद थे।

---
गुरू मैया आसन पर विराजी, दिया आशीर्वाद

पूजन की कड़ी में गुरू मैया साध्वी चंदन प्रभा सुबह 6 से शाम 6 बजे तक एक ही आसन पर विराजित होकर श्रद्धालुओं को खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
-----------------------------

यह कार्यक्रम होंगे
आयोजन के तीसरे दिन शुक्रवार को मां पद्मावती का वार वेदिका पूजन, श्री लघु सिद्ध चक्र पूजन, भक्तामरमहापूजन के आयोजन के साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रभु आंगी सजाई जाएगी।