10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
हवन कर सरकार के लिए सद्बुद्धि मांग रहे रोडवेजकर्मी, हड़ताल जारी
Play video

हवन कर सरकार के लिए सद्बुद्धि मांग रहे रोडवेजकर्मी, हड़ताल जारी

हवन कर आहुति दी उन्होंने बताया कि सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर त्रिपुरासुन्दरी से प्रार्थना की गई।
Google source verification

जोधपुर. सरकार के अडिय़ल रवैए से राजस्थान रोडवेज की हड़ताल जोधपुर में पांचवे दिन शुक्रवार को जारी रही। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि यज्ञ किया और आहुतियां दी। राजस्थान स्टेट रोडवेज एंप्लाइज यूनियन एटक के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रोडवेज में 1000 बसें, कर्मचारियों की भर्ती व सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात मंत्री यूनुस खान की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की वेतनमान को लेकर वार्ता बेनतीजा रही। उसके खिलाफ यह हड़ताल जारी रहेगी। हवन कर आहुति दी उन्होंने बताया कि सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर त्रिपुरासुन्दरी से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विष्णु गांधी सुबोधकांत वाष्र्णेय, घिसूलाल राजपुरोहित, बाबूलाल सेन, सूरज प्रकाश पुरोहित, बुद्धा राम डूडी, रामपाल जाट, जसवंत सिंह, गिरधारी सिंह भाटी व सुनील चोधरी आदि ने यज्ञ मे भाग लिया ।