जोधपुर. उदय मंदिर आसन में जहां करंट लगने का हादसा हुआ वहां अचानक ही ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल हो गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक बिजली तार पर लगे धागे को छुड़ाने के चक्कर में जब बच्चे उसे खींचने लगे तो बिजली के तार रेलिंग से टकरा ट्रिप हो गए और आपूर्ति बंद हो गई। कुछ देर और बिजली सप्लाई चालू रहती, तो कई और लोग करंट की चपेट में आ सकते थे।