
सुरक्षा गार्ड से 120 नशीली गोलियां व 55 ग्राम अफीम जब्त
सुरक्षा गार्ड से 120 नशीली गोलियां व 55 ग्राम अफीम जब्त
जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान डिफेंस लैब रोड पर एक युवक को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित 120 नशीली गोलियां व 55 ग्राम अफीम जब्त किया।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के तहत सरकारी दिशा निर्देशों की पालना कराने के लिए चल रही गश्त के दौरान डिफेंस लैब रोड पर एक युवक सकपका गया। पुलिस नजदीक पहुंची तो वह और घबरा गया व भागने लगा। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और पीछा कर लूनी थानान्तर्गत नैणासर में ढाकों की ढाणियां निवासी रूपाराम ढाका (37) पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे अलग-अलग पत्तों में प्रतिबंधित अल्फ्राजॉलाम की 120 नशीली गोलियां, 55 ग्राम अफीम व चार हजार रुपए जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के आरोप में रूपाराम को गिरफ्तार किया गया। वह निजी सुरक्षा कम्पनी में सुरक्षा गार्ड है। नशे की सामग्री के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
Published on:
23 Apr 2021 11:12 pm
