10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 नए कोरोना संक्रमित मिले

  7 दिन बाद एक और मौत एक दिन में अब तक का रिकॉर्ड 5,486 लाभार्थियों का वैक्सीनशन हुआ
less than 1 minute read
Google source verification
14 नए कोरोना संक्रमित मिले

14 नए कोरोना संक्रमित मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 14 नए केस मिले और 1 की एम्स जोधपुर में मौत हो गई। वहीं 12 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज करार दिया गया। एम्स जोधपुर में शांतिप्रिय नगर कमला नगर हॉस्पिटल के पीछे चौपासनी रोड निवासी ओपी गोयल (78 ) का निधन हो गया। जबकि इससे पहले एक संक्रमित की मौत गत 4 फरवरी को हुई थी। जोधपुर में अब तक 61037 रोगी संक्रमित और 920 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 10 दिनों में 127 रोगी संक्रमित हुए हैं और 2 मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-1, शहर परकोटा- 1, उदयमंदिर-0, महामंदिर-0, मसूरिया-1, शास्त्रीनगर-1, मधुबन-0, रेजिडेंसी-1, बीजेएस- 1 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-0 , बिलाड़ा-1, भोपालगढ़-0, ओसियां-2, बावड़ी-1, फलोदी-0, बाप-0, शेरगढ़-2 और बालेसर-1 संक्रमित बताए गए हैं।


बुधवार को रिकॉर्ड 5,486 लाभार्थियों का हुआ वैक्सीनशन

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि कोविड वैक्सीनशन के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को पंचायती राज विभाग के साथ ही निगम, पालिका, पुलिस, राजस्व व केंद्रीय फ ोर्सेस के कार्मिकों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को जोधपुर में एक दिन में अब तक का रिकॉर्ड 5,486 लाभार्थियों का वैक्सीनशन हुआ। उन्होंने बताया कि बुधवार को 5,534 लाभार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध 5,486 का वैक्सीनशन किया गया। जिले में अब तक 38177 का वैक्सीनेशन हो चुका है।