10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में 147 मरीज और 1 की मौत

    संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 7770
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. कोरोना वायरस का जोधपुर में लोगों को बीमार करने का कारवां थम नहीं रहा। अगस्त माह के पहले 7 दिन में जोधपुर में 919 मरीज संक्रमित हुए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में 147 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। एम्स में भर्ती चौपासनी निवासी कुसुमलता ( 62) की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें अन्य बीमारी भी बताई गई है। वहीं जोधुपर में अब तक कुल 107 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं, लेकिन रिकॉर्ड में महज 103 को लिया गया हैं।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 46, एम्स ने 21 और डीएमआरसी ने 80 संक्रमित बताए हैं। बीते गुरुवार को 2366 सैंपल में से 6.21 फीसदी मरीज सामने आए हैं। इनमें 55 फिमेल और 92 मेल हैं। स्वास्थ्य विभाग का एक आयुष चिकित्सक भी संक्रमित निकला हैं।

इन आयु वर्ग में इतने मरीज संक्रमित

0-9 आयु- 2
10-19 आयु-9

20-29 आयु-41
30-39 आयु- 36

40-49 आयु- 18
50-59 आयु-19

60-69 आयु-12
70-79 आयु- 7

80-89 आयु- 2
90-99 आयु-1

112 कोरोना मुक्त

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 27 और होम आइसोलेशन से 85 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इसी प्रकार शुक्रवार को कुल 112 कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-1604
पॉजिटिव से नेगेटिव-6064

डिस्चार्ज-6063
कुल मौतें-107