10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल प्लाजा के पास दो कट्टों में 15 किलो डोडा पोस्त जब्त

- ग्रामीणों को सप्लाई करने की फिराक में दो युवक फरार
less than 1 minute read
Google source verification
टोल प्लाजा के पास दो कट्टों में 15 किलो डोडा पोस्त जब्त

टोल प्लाजा के पास दो कट्टों में 15 किलो डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर.
मथानिया थाना पुलिस ने रामपुरा भाटियान स्थिल टोल प्लाजा के क्वार्टर के पास प्लास्टिक के दो बैग से १५ किलो डोडा पोस्त जब्त किए। पुलिस को देख डोडा पोस्त बेचने की फिराक में दोनों युवक भाग निकले।

थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा के अनुसार रामपुरा भाटियान टोल प्लाजा के क्वार्टर के पास दो युवकों के आस-पास के डोडा पोस्त बेचने की फिराक में होने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद पुलिस ने क्वार्टर के पास दबिश दी। पुलिस को देख वहां मौजूद जुड निवासी सुनील पुत्र रामसिंह बिश्नोई व महेन्द्र पुत्र पाबूराम बिश्नोई अंधेरे का फायदा उठाकर कपास की फसलों के बीच से होकर भाग निकले। मौके पर छोड़े दो काले बैग से १५ किलो दो सौ ग्राम डोडा पोस्त जब्त किए गए।
आरोपियों की आस-पास के क्षेत्र के अलावा मकान व अन्य ठिकानों पर दबिशें दी गईं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि सुनील व महेन्द्र को यह मादक पदार्थ मोटरसाइकिल पर आए दो युवक देकर गए थे। इनके संबंध में भी जांच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डांगियावास थाना प्रभारी लीलाराम को जांच सौंपी गई है।