
RAILWAY--टिकट दलाल से 25773 रुपए की 16 ई-टिकटें बरामद
जोधपुर।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जोधपुर मण्डल की ओर से मण्डल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना के निर्देशन में अवैध रूप से रेल टिकटों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक टिकट दलाल पकड़ा गया।
आरपीएफ अपराध शाखा प्रभारी कंवरलाल विश्नोई, हैड कांस्टेबल चैनाराम, कांस्टेबल भीमराज व अभयसिंह ने मुखबिर की सूचना पर तिंवरी-मथानिया चौराहा स्थित श्री बालाजी ई-मित्र सेंटर पर दबिश देकर दुकान संचालक राजूराम सांखला, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाइव व 14 यात्रा की जा चुकी ई-रेल टिकटों सहित 16 ई-रेल टिकटें बरामद की, जिनकी कीमत 25773 रुपए है। आरोपी ने उक्त टिकटें अपनी 4 व्यक्तिगत यूजर आईडी व 1 अधिकृत एजेंट आईडी की आड़ में बनाना व प्रत्येक टिकट पर 100 से 200 रुपए कमीशन लेना स्वीकार किया। प्रारम्भिक जांच के दौरान आरोपी ने अपनी निजी यूजर आईडी से 248 टिकटें बनाना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जोधपुर स्टेशन पर मुकद्मा दर्ज किया गया।
Published on:
29 Jun 2021 06:49 pm
