10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में डाकमत से डाले 1970 वोट खारिज, जिले में कुल 7 हजार थे सर्विस वोट्र्स

सरकारी कर्मचारी, सेना, अद्र्ध सैनिक बल और कार टैक्सी चालकों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान
less than 1 minute read
Google source verification
publication of voter lists

publication of voter lists

जोधपुर. जिले की दस विधानसभा क्षेत्रों में डाकमत पत्र (पोस्टल बैलेट) से मतदान बहुत ही कमजोर रहा। वह भी तब जब डाकमत पत्र से मतदान करने वाले अधिकांश मतदाता सरकारी कर्मचारी थे। कुल मिलाकर 17 हजार 773 मत डाक से प्राप्त हुए, जिसमें से 1 हजार 970 वोट खारिज कर दिए गए यानी कुल डाक मत पत्रों के 11 प्रतिशत से अधिक बेकार हो गए। जोधपुर में डाक मत पत्र से मतदान के लिए सेना, अद्र्ध सैनिक बल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस और चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत की निजी वाहनों के चालक थे। सेना व अद्र्ध सैनिक बलों को सर्विस वोटर कहा गया।

जिले में कुल 7 हजार 672 सर्विस वोटर थे। शेष में अधिकांशत सरकारी कर्मचारी थे। डाक मत से मतदान करने वाले मतदाताओं को दो लिफाफे, मत पत्र और एक 13 ए फॉर्म दिया गया था। फॉर्म 13 ए को किसी राजपत्रित अधिकारी से वैरिफाई करवाकर एक लिफाफे में रखकर उसे दूसरे लिफाफे में डाकमत के साथ भेजना होता है। कई कर्मचारियों ने 13 ए फॉर्म पर राजपत्रित अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं करवाए तो कइयों ने डाकमत पत्र पर दो से अधिक टिक लगा दिए। विभिन्न कारणों से 1970 डाकमत खारिज हो गए।

शेरगढ़ में 15 फीसदी खारिज, सूरसागर में मात्र 0.4 फीसदी

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक डाकमत पत्र खारिज हुए। कुल डाकमत पत्रों का 15 प्रतिशत बेकार हो गए। बिलाड़ा, लूणी और सूरसागर को छोडकऱ सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस प्रतिशत से अधिक डाकमत खारिज हुए। सबसे कम सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में मात्र 6 वोट ही खारिज हुए जो वहां डाले गए डाकमत पत्र का केवल 0.4 प्रतिशत था।

कहां-कितने डाकमत खारिज
विधानसभा क्षेत्र --------- खारिज डाकमत ---------कुल डाकमत

भोपालगढ़ --------- 337 ---------2402
बिलाड़ा ---------222 --------2247
जोधपुर ---------122 --------1153
लोहावट ---------182 --------1784
लूणी ---------163 ----------1743
ओसियां ---------189 --------1686
फलोदी ---------219 ---------1755
सरदारपुरा ---------315 -------2268
शेरगढ़ ---------215 ---------1417
सूरसागर ---------6 ---------1318