
सूने मकान से 2.25 लाख रुपए व लाखों के जेवर चोरी
सूने मकान से 2.25 लाख रुपए व लाखों के जेवर चोरी
- पावटा में व्यापारी के मकान में चोरी
जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत पावटा में रेनबो हाउस के पीछे स्थित व्यापारी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 2.25 लाख रुपए और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार रेनबो हाउस के पीछे निवासी रामाकिशन पुत्र भोजराज चौहान व्यापारी है। जो गत 17 जुलाई को परिवार सहित उदयपुर गए थे। 18 जुलाई की सुबह भाई ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। इस पर रामाकिशन जोधपुर लौटे। मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी व लॉकर तोड़कर 2.25 लाख रुपए, सोने के 15 सिक्के, बीस तोला सोने के विभिन्न आभूषण, चांदी के पायल, चांदी के सिक्के, चांदी की पूजा की थाली व अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश शुरू की। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
20 Jul 2021 01:14 am
Published on:
20 Jul 2021 01:14 am
