10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर के डीपीएस चौराहे पर भीषण हादसा, दो की मौके पर मौत
Play video

जोधपुर के डीपीएस चौराहे पर भीषण हादसा, दो की मौके पर मौत

सुरेंद्र और राम सहाय मीणा की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Google source verification

जोधपुर. बासनी क्षेत्र के डीपीएस चौराहे पर शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र से आ रहे एक मिनी ट्रक और अन्य वाहन की टक्कर में जयपुर के बस्सी रहवासी सुरेंद्र और राम सहाय मीणा की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राकेश जांगिड़, शंकर जांगिड़, बालाराम जांगिड़ आदि को एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा गया है। यहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसा के बाद मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई।