Rajasthan News : 12वीं बोर्ड की परीक्षा देते पकड़े गए 2 फर्जी परीक्षार्थी
Rajasthan News : ओसियां कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।
Rajasthan News : ओसियां कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। ये फर्जी परीक्षार्थी दूसरे की एवज में परीक्षा दे रहे थे। प्रधानाचार्य पुखराज चाण्डक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रधानाचार्य चाण्डक ने बताया कि सोमवार को ड्यूटी अध्यापकों ने प्रवेश पत्रों की जांच के दौरान यह मामला खुला। ड्यूटी अध्यापक ने प्रवेश पत्र से फोटो से मिलान किया तो फर्जी परीक्षार्थी धरे गए। जिसमें यशवर्धनसिंह के स्थान पर आरोपी सुखराम डम्मी बनकर परीक्षा दे रहा था। वहीं हरीश बेरड़ के स्थान पर रेवत राम परीक्षा दे रहा था।
इनका कहना है वीक्षकों की सजगता के कारण डमी परीक्षार्थी पकड़े गए। राज्य सरकार के नकल रोकथाम अभियान में कर्मचारी पूर्णत: सहयोग कर रहे हैं। - योगेंद्रसिंह तंवर, जिलाध्यक्ष, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जोधपुर (ग्रामीण)