10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह माह राशि दुगुनी करने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ऐंठे

धोखाधड़ी का मामला कराया दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
छह माह राशि दुगुनी करने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ऐंठे

छह माह राशि दुगुनी करने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ऐंठे

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड के ममता नगर में छह महीने में राशि दुगुनी करने का झांसा देकर एक महिला से दो लाख रुपए ऐंठ लिए गए।

ममता नगर निवासी दुर्गादेवी पत्नी पुष्पेन्द्रसिंह ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर भीलवाड़ा निवासी परिचित हरीश कुमार पुत्र रमेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि हरीश ने खुद को फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड बताया था और छह महीने में निवेश की राशि दुगुनी होने का झांसा दिया था। रिश्तेदार होने से झांसे में आकर महिला ने २१ मई २०१८ को एक लाख रुपए और १,०२,५१७ रुपए चेक से हरीश के खाते में जमा कराए थे। छह महीने पूरे होने पर महिला ने दुगुनी राशि के लिए सम्पर्क किया तो हरीश आना-कानी करने लग गया। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उसे राशि नहीं लौटाई गई। पीडि़त ने अधिवक्ता के मार्फत नोटिस भी भेजे, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।