5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हंसी-खुशी जोधपुर के मंडोर पार्क में घूमने आया था परिवार, नहर में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत, आंखों से निकले आंसू

Jodhpur News: जोधपुर के मण्डोर उद्यान में फूड पार्क के पास काई से अटकी खुली नहर में दो साल के मासूम की मौत, एक घंटे बाद बालक नजर नहीं आया तो तलाश की, फुटेज में बालक नहर में गिरता दिखा।

2 min read
Google source verification
Child dies in Jodhpur

पत्रिका फोटो

राजस्थान के जोधपुर के प्रसिद्ध मण्डोर उद्यान स्थित प्राचीन खुली नहर में शनिवार को दो साल का मासूम बालक डूब गया। पुलिस व क्षेत्रवासियों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इससे परिजन में शोक की लहर छा गई।

थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि सोजती गेट के अंदर रहने वाले 25-30 महिलाएं, पुरुष व बच्चे घूमने के लिए दोपहर में मण्डोर उद्यान परिसर आए थे। इस दौरान सभी फूड चौपाटी से कुछ दूरी पर खाना खाने लगे। इनमें से कुछ युवक और बच्चे चौपाटी के सामने खुली नहर के पास घूमने लगे।

पांव फिसलने से नहर में गिरा

इनके साथ कुछ और लोग भी थे। घूमने के बाद सभी वहां से चले गए। दो साल का अब्दुल रहमान भूलवश पीछे रह गया। वह अकेला ही था। ऐसे में वह सीढ़ियां उतरकर नहर की तरफ चला गया और सबसे नीचे वाली सीढ़ी पर पांव फिसलने से नहर में गिर गया।

करीब एक घंटे बाद अब्दुल रहमान नजर नहीं आया तो परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन मासूम नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो फूड चौपाटी के पास सीढ़ियों से उतरने के बाद नहर में गिरता नजर आया। उद्यान के लोगों को बुलाया गया और नहर में तलाश शुरू की गई।

1 घंटे बाद मिला शव

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक अब्दुल रहमान (2) की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हादसे के दौरान सभी लोग हंसी खुशी से घूमने का आनंद ले रहे थे। हादसे से घरवालों के साथ-साथ दूसरे मासूम बच्चे स्तब्ध रह गए। उनके आंखों से आंसू निकल आए। सभी मायूस होकर घर लौटे।

हादसे का सबब बनी नहर, काई से अटी

मण्डोर उद्यान से निकलने वाली नहर प्राचीन है, जो खुली है। साफ सफाई के अभाव में नहर काई से अटी हुई है। मासूम के शव को बाहर निकाला गया तो वह काई से भरा हुआ था। सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं है। न तो दीवार बनी है और न ही तारबंदी की गई है। इससे हर समय हादसे की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में सड़क हादसे में महिला और पुरुष की दर्दनाक मौत, दोनों के शव हुए क्षत-विक्षत