पिण्डवाड़ा ब्यावर फोरलेन हाईवे 62 के बनने के बाद अब तक करीब दर्जनभर हादसे हो चुके हैं। मौके पर लोगों ने बताया कि सबसे बड़ी कमी अरठवाडा गांव से हाईवे को जोड़ने वाली सम्पर्क सड़क पर ब्रेकर नही होना है। यदि हाईवे चढ़ने से पहले ब्रेकर होते तो शायद यह हादसा नही होता। समय रहते इस कट पर सुरक्षा सुधार आवश्यक है।