10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर जिले में सुबह 11 बजे तक हुआ 20 प्रतिशत मतदान, दिन चढऩे के साथ बूथ पर पहुंच रहे मतदाता

उत्साह के साथ अपने मत का उपयोग करने पहुंच रहे मतदाता, बूथ पर लगने लगीं लंबी कतारें
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

जोधपुर जिले में सुबह 11 बजे तक हुआ 20 प्रतिशत मतदान, दिन चढऩे के साथ बूथ पर पहुंच रहे मतदाता

जोधपुर. लोकतंत्र का महापर्व चुनाव के दिनों को ही माना जाता रहा है। इसमें लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में खासा क्रेज होता है क्यूंकि वे अपने क्षेत्र के लिए सरकार का चयन करते हैं। यही कुछ शुक्रवार को देखने को मिल रहा है। अपने मतों का उपयोग करने के लिए लोग दिसंबर की सर्दी में भी लंबी कतारों में जुट कर अपने प्रत्याशी को चुनने के लिए उत्साही नजर आ रहे हैं। जोधपुर जिले में सुबह 11 बजे तक 20.05 प्रतिशत मतदान हुआ। इस क्रम में फलोदी में 22, लोहावट में 11, शेरगढ़ में 21, ओसियां में 21.79, भोपालगढ़ में 19.95, सरदारपुरा में 21.20, शहर में 19.94, सूरसागर में 21.63, लूणी में 21 और बिलाड़ा विधानसभ क्षेत्र में 21 प्रतिशत मतदान हुआ। जोधपुर शहर के विभिन्न बूथ्स पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। आमजन के साथ मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी भी अपना वोट डालने के लिए निर्धारित बूथ पर पहुंचे।कुछ क्षेत्रों में देरी से मतदान शुरू होने और ईवीएम मशीन में गड़बडिय़ों की शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे लंबी कतारों में खड़े होने वाले मतदाताओं खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह बना हुआ है।