11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGRICULTURE— जिले में सहायक कृषि अधिकारी व पर्यवेक्षकों के 200 पद खाली

  - फसल बुवाई व प्रबंधन में किसानों को आ रही परेशानी -खरीफ बुवाई अंतिम चरण में, कृषि विभाग के अधिकांश पद खाली
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 31, 2020

AGRICULTURE--- जिले में सहायक कृषि अधिकारी व पर्यवेक्षकों के 200 पद खाली

AGRICULTURE--- जिले में सहायक कृषि अधिकारी व पर्यवेक्षकों के 200 पद खाली

जोधपुर।

जिले में किसान उत्साह के साथ खरीफ बुवाई में जुटे हुए है। कृषि विभाग ने 12.50 लाख हेक्टेयर में बुवाई लक्ष्य निर्धारित किया है। क्षेत्र में बुवाई अंतिम चरण में है लेकिन बरसात में देरी व बदलती परिस्थितियों के अनुसार फ सल व विभिन्न किस्मों के चयन को लेकर किसानों को किसी प्रकार का तकनीकी सहयोग नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के 44 व कृषि पर्यवेक्षको के 248 सहित कुल 292 पद स्वीकृत है। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी के 18 व कृषि पर्यवेक्षक के 179 सहित कुल 197 पद खाली है। इससे किसानों को नई तकनीक व उपलब्ध किस्मों की जानकारी नहीं मिल पाती है ।

----

किसान बीज विक्रेताओं पर निर्भर

विभाग में खाली पदों व कार्मिकों की कमी के कारण निगरानी के अभाव में गैर अनुमत बीज, खाद व कीटनाशकों की बिक्री से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। विभाग से तकनीकी सहयोग नहीं मिलने के कारण किसान बीज विक्रेताओं की सलाह पर निर्भर रहते है और फ सल व किस्म चयन के झांसे में आ जाते है। इससे किसान सही उत्पादन लेने से वंचित रह जाते है। यही हाल फ सलों में रोग व कीट प्रबंधन को लेकर है, इससे फ सल उत्पादन लागत भी बढ़ जाती है और उत्पादन भी प्रभावित होता है।

---

विभागीय योजनाओं का समुचित लाभ नहीं

जिले में किसान बागवानी व संरक्षित खेती के प्रति रुचि दिखा रहे है लेकिन ऐसी फ सलों के बारे में विभाग की ओर से तकनीकी सलाह नहीं मिलने से किसान समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे है। इसी प्रकार विभिन्न अनुदान योजनाओं का भी जानकारी के अभाव में किसानों को समुचित लाभ नही मिल पाता है।