
लॉक डाउन व कफ्र्यू के उल्लंघन के मामले में 21 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में, दस एफआइआर दर्ज
जोधपुर. लॉक डाउन व कफ्र्यू का उल्लंघन कर सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ विभिन्न थानों में दस एफआइआर दर्ज कर २१ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार डांगियावास थाना पुलिस ने कांकेलाव गांव के बाजार में झुण्ड में बगैर मास्क लगाकर मिले खारड़ा रणधीर निवासी जगदीश भील, जाजीवाल कला निवासी हनुमान भील, जाजीवाल कूतड़ी निवासी गणेश भील, कांकेलाव निवासी हरिसिंह, पंकज दर्जी, बाबू सोनी, राजूराम मेघवाल, लक्ष्मण पालीवाल व हरिदास वैष्णव को गिरफ्तार किया।
मण्डोर थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे माउंट आबू में अचलगढ़ निवासी संजय कुमार, माता का थान में मानसागर निवासी लक्ष्मण देवड़ा, बालसमन्द रॉयल्टी नाका निवासी राजूराम ओड, नृसिंहजी की प्याऊ के पास गांधी नगर निवासी रामस्वरूप प्रजापत व पीयूष प्रजापत को गिरफ्तार किया।
सदर बाजार थाना पुलिस ने ओमान पुत्र नोमान को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर हिम्मतसिंह, महेन्द्र सेन व कालू खां को गिरफ्तार किया। मथानिया थाना पुलिस ने कैलाश भादू को गिरफ्तार किया।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि बलदेव नगर व राजीव गांधी कॉलोनी में घूम रहे रवि नट और राहुल वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
१३१ वाहनों के चालान, ३१ जब्त
पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जिले के थानों की पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग ९६ वाहनों के चालान बना २५ वाहन जब्त किए। यातायात पुलिस ने ३५ वाहनों के चालान कर छह वाहन जब्त किए।
Published on:
19 Apr 2020 02:55 pm
