10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महावीर जयंती पर महिलाओं सहित 22 ने किया रक्तदान

  घरों में हुआ पूजन, महावीरस्वामी के मंदिर में सीमित सदस्यों ने की महाआरती
less than 1 minute read
Google source verification
महावीर जयंती पर महिलाओं सहित 22 ने किया रक्तदान

महावीर जयंती पर महिलाओं सहित 22 ने किया रक्तदान

जोधपुर. भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति जोधपुर की ओर से भगवान महावीर स्वामी का 2620 वां जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार को जप तप त्याग एवं जीवदया, मानवसेवा व रक्तदान कर मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने घरों में नवकार मंत्र जप अनुष्ठान व शाम को घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। अध्यक्ष शरद सुराणा व सचिव मितेश जैन ने बताया कि सुबह जूनी मंडी स्थित महावीर स्वामी मंदिर में पंच कल्याणक पूजा राखड़मल पटवा, सुरेंद्र पटवा, राजेश पटवा की ओर से की गई। आरती में कानराज मोहनोत वीरेन्द्र सिंघवी, दीपक खींवसरा, सन्तोषमल मोहनोत, खुश सिंघवी आदि सीमित संख्या में सदस्य मौजूद रहे। समिति प्रवक्ता प्रवीण सुराणा ने बताया कि पावटा स्थित महावीर उद्यान में भगवान की प्रतिमा के अभिषेक पक्षाल कर विधिवत पूजा अर्चना कर विश्व को कोरोनावायरस मुक्ति की प्रार्थना की गई। रक्तदान संयोजक तरुण कटारिया ने बताया की कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी महिलाओं सहित 22 सदस्यों ने उत्साह से भागीदारी निभाई। गुलाबनगर जैन श्रीसंघ की ओर से नवपद शाश्वत ओली आराधना के मध्य भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक दिवस जैनाचार्य जयानंदसूरि व जैन साधु-साध्वियों के सान्निध्य में सादगी से मनाया गया। प्रतियोगिता संयोजक चंदन बागरेचा व महेन्द्र राज लुणावत ने बताया कि महावीर जन्म पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में निहारिका सालेचा प्रथम, भूमि सिंघवी द्वितीय तथा खेमचंद कोठारी तृतीय स्थान पर रहे। वीर प्रभु मण्डल की ओर से अपना घर आश्रम में सदस्य दीपक डोसी, राजकुमार जैन, सूरज भण्डारी, मुकेश भंसाली ने भोजन वितरित किया। महावीर युवा संघ अध्यक्ष आशीष गुलेछा ने बताया कि संघ की ओर से जोधपुर शहर में पशुओं के लिए 200 से ज्यादा पानी की कुंडिया व जीव दया कार्यक्रम किए गए। संघ के वरिष्ठ सदस्य उम्मेद राज जैन सहित सदस्यों ने सहयोग किया।