10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रखरखाव के कारण 23 को नहीं होगी जलापूर्ति

विभिन्न फिल्टर प्लांट्स के रखरखाव के लिए शटडाउन
less than 1 minute read
Google source verification
रखरखाव के कारण 23 को नहीं होगी जलापूर्ति

रखरखाव के कारण 23 को नहीं होगी जलापूर्ति

जोधपुर. विभिन्न फिल्टर प्लांट्स के रखरखाव के लिए जलदाय विभाग की ओर से लिए जा रहे शटडाउन के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 23 नवंबर को जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं सरस्वती नगर की तरफ कुछ हिस्सों में जलापूर्ति 24-25 नवंबर को अलग-अलग दिनों में एक दिन के लिए जलापूर्ति बाधित रहेगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार 22 नवंबर रात 8 बजे से 23 नवंबर रात 8 बजे बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फि ल्टर हाउस, 22 नवंबर को रात्रि 12 से 23 नवंबर रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फि ल्टर हाउस और 23 नवंबर सुबह 8 बजे से 24 नवंबर सुबह 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर आवश्यक रखरखाव एवं सफ ाई के कारण शहर के सभी क्षेत्रो में जलापूर्ति नहीं होगी। सभी क्षेत्रों में 23 नवंबर को होने वाली जलापूर्ति 24 नवंबर को और 24 को की जाने वाली सप्लाई 25 नवंबर को दी जाएगी। इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वॉरंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 23 नवंबर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 24 नवंबर को होने वाली जलापूर्ति 25 नवंबर और 25 की जलापूर्ति 26 नवंबर को होगी।