
दो पिकअप से शराब के 251 कार्टन जब्त
दो पिकअप से शराब के 251 कार्टन जब्त
- दो गिरफ्तार
जोधपुर.
जिले की बोरुंदा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर बोलेरो पिकअप जब्त कर शराब के 251 कार्टन जब्त कर दोनों चालकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी के तहत बोरुंदा में अवैध शराब सप्लाई होने की सूचना मिली।
बोरुंदा थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पुरानी चौकी और एक फैक्ट्री के पास शराब से भरी दो बोलेरो पिकअप जब्त गई। तलाशी लेने पर दोनों पिकअप से अवैध शराब के 251 कार्टन जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के अलग-अलग मामले दर्ज कर बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना थानान्तर्गत भुणिया में मण्डो की बेरी निवासी दिनेश पुत्र मोहनलाल बिश्नोई और बाड़मेर में रामसर थानान्तर्गत बिश्नोइयों का तला निवासी तुलसाराम पुत्र केशरराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल समयराम, गिरवरदान, कांस्टेबल कमल किशोर, रामेश्वर, रवि कुमार, पूरणदान व गौतम खदाव शामिल थे।
Updated on:
07 Sept 2021 01:13 am
Published on:
07 Sept 2021 01:13 am
