10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

227 साइट्स पर 27,330 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

टीका
less than 1 minute read
Google source verification

227 साइट्स पर 27,330 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

जोधपुर. कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समुदाय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन का तृतीय चरण संचालित किया जा रहा है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 227 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर 27,330 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया।
जिसमें से 24,877 लाभार्थियों को कोविड की पहली डोज व 2453 को दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें 45 से 60 वर्ष आयु वाले 18,329 व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 6,439 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। वही 2453 लाभार्थियो को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई लगाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से अपील है कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले समस्त नागरिक अपना वैक्सीनशन अवश्य करवाएं व अन्य को भी प्रेरित करते हुए कोविड टीकाकरण सत्र में लाएं।