11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र सरकार के इस विभाग में अचानक नौकरी छोडऩे की आई मजबूरी

बीएसएनएल के 284 कर्मचारी लेंगे वीआरएस - जिले में कुल 520 कर्मचारी है - देशभर के 78 हजार कर्मचारी लेंगे वीआरएस
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 19, 2020

केन्द्र सरकार के इस विभाग में अचानक नौकरी छोडऩे की आई मजबूरी

केन्द्र सरकार के इस विभाग में अचानक नौकरी छोडऩे की आई मजबूरी

जोधपुर।

केन्द्र सरकार ने घाटे स झूंझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में पहली बार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) स्कीम लागू की है। इस स्कीम के तहत देशभर के 78 हजार अधिकारी-कर्मचारी आगामी 31 जनवरी को वीआरएस लेंगे। इसमें जोधपुर जिले में कार्यरत विभिन्न ग्रुप के 284 अधिकारी-कर्मचारी शामिल है, जो 31 जनवरी को वीआरएस लेंगे। वर्तमान में जिले में बीएसएनएल में 520 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है।बीएसएनएल सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार की ओर से यह योजना पहली बार लागू की गई है, जिसके तहत बीएसएनल के कर्मचारियों को वीआरएस लेने पर अन्य आकर्षक पैकेज दिए जााएंगे। इसमें पेंशन के अलावा, सेवानिवृत्ति अवधि तक का वेतन भी दिया जाएगा। सरकार ने बीएसएनएल का पुनउत्थान करने के लिए यह स्कीम लांच की है। जिसमें सरकार की ओर से इन कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन का पैसा बीएसएनल के पुनउत्थान के लिए उपयोग किया जाएगा।

--

देशभर के 78 हजार अधिकारी-कर्मचारी

सूत्रों के अनुसार सरकार की इस स्कीम के तहत देशभर में बीएसएनल के करीब 78 हजार कर्मचारी वीआरएस लेंगे। वहीं, एमटीएनएल कर्मचारी मिलाकर करीब 93 हजार कर्मचारी वीआरएस लेंगे। जोधपुर जिले में ऐसे 284 अधिकारी-कर्मचारी होंगे।

--

लाइन स्टाफ की आउटसोर्सिंग की जाएगी

कर्मचारियों के वीआरएस लेने के बाद बीएसएनएल की लाइन सेवा प्रभावित होगी। लाइन सेवा प्रभावित न हो, इसके लिए बीएसएनएल कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग करेगा। यह प्रक्रिया 1 फरवरी से चालू कर दी जाएगी।

---

जिले में वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों की स्थिति

श्रेणी-- कर्मचारी

ग्रुप ए-- 10

ग्रुप बी-- 33

ग्रुप सी--207

ग्रुप डी--34

------------

कुल---- 284

-------------

बीएसएनलएल की 75 प्रतिशत आय अधिकारी-कर्मचारियों की सेलेरी में जा रही है। ऐसे में कंपनी घाटा में जा रही है। इसलिए सरकार ने बीएसएनएल को घाटे से उबारने के लिए यह स्कीम लांच की है। जिसमें जोधपुर से 284 अधिकारी-कर्मचारी शामिल है।

एन राम, महाप्रबंधक

बीएसएनएल जोधपुर