10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मित्र से जेवर व दो लाख रुपए लूट के तीनों आरोपी गिरफ्तार

- मां अस्पताल में भर्ती होने के बहाने ले जाकर की थी लूटपाट
less than 1 minute read
Google source verification
मित्र से जेवर व दो लाख रुपए लूट के तीनों आरोपी गिरफ्तार

मित्र से जेवर व दो लाख रुपए लूट के तीनों आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.

बनाड़ थाना पुलिस ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर एक युवक को कार में ले जाने के बाद लूटपाट करने के आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक को नागौर से पकड़ा गया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार गत 28 जून को खोखरिया निवासी मनीष जाट से सोने की अंगूठी, 2.11 लाख रुपए व दो मोबाइल लूट के मामले में मूलत: गोलियां हाल तनावड़ा फांटा आदर्श नगर निवासी प्रदीप पुत्र दौलाराम जाट और मूलत: नागौर के परबतसर थानान्तर्गत गंगाणा हाल तनावड़ा फांटा आदर्श नगर निवासी विक्रमसिंह पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी नागौर के गोगानाडा सिगड़ निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र देदाराम जाट को नागौर की सदर थाना पुलिस की मदद से दबोचा गया। आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर लूट के जेवर व रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में एएसआई जीवनराण, हेड कांस्टेबल रामनिवास, साइबर सैल के हेड कांस्टेबल राकेशसिंह, जितेन्द्रसिंह, आसूचना अधिकारी व कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह व कांस्टेबल हनुमानसिंह शामिल थे।