10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले में स्वाइन फ्लू का कहर: 3 की हुई मौत, 8 नए पॉजिटिव आए सामने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. सूर्यनगरी में एच-1 एन-1 वायरस अब कहर बरपाने लगा है। एमडीएम अस्पताल में भर्ती 3 स्वाइन फ्लू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई, इसी दिन 8 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसमें दो जोधपुर जिले व 1 पाली निवासी हैं। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से 7 मौतें हो चुकी हैं और 168 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

8 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए

डॉ. एसएन मेडिकल संबद्ध मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती तिंवरी निवासी 69 वर्षीय भिखाराम, पाली जिले के सोबड़ाबास निवासी 18 वर्षीय नर्मदा की मौत हो गई। इनके अलावा सोजती गेट रावतों का बास निवासी 53 वर्षीय कैलाश वर्मा की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई और 8 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए।

22 दिनों में 39 मरीजों को स्वाइन फ्लू

पॉजिटिव आने वाले में मरीजो में 2 फलोदी, 1 पोकरण व 5 जोधपुर शहर निवासी हैं। स्वाइन फ्लू का भयावह मंजर ये हैं कि दिसंबर माह के गत 22 दिनों में 39 मरीजों को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया।