
पानी भरते दो किशोरी डूबी, बचाने के प्रयास में तीसरी भी गिरी, तीनों की मौत
जोधपुर. राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौखा गांव के नयापुरा में तालाब में जमा बरसाती पानी में रविवार को तीन किशोरी डूब गई। नागरिक सुरक्षा दस्ते ने करीब आधा पौन घंटे में तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। थानाधिकारी बलराजसिंह मान के अनुसार नयापुरा में भील बस्ती निवासी मनीता 16 पुत्री बाबूलाल भील, निर्जला 14 पुत्री भारती भील व पायल 15 पुत्री जुगताराम भील की नयापुरा में छोटे से तालाब में जमा बरसाती पानी में डूबने से मृत्यु हुई है।
नागरिक सुरक्षा दस्ते के गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मृत्यु हो चुकी थी। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भेजे गए हैं जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन सौंपे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि तीनों किशोरी सुबह करीब ग्यारह बजे शौच के लिए निकली थी वे बस्ती के बाहर तालाबनुमा तलैया में जमी बरसाती पानी से पानी भरने लगी इतने एक किशोरी पानी में जा गिरी पीछे पीछे दूसरी बालिका भी पानी में गिर गई दोनों को बचाने के लिए तीसरी पानी में कूदी लेकिन वो भी डूब गई। आसपास के लोगों ने देखा तो बस्ती वालों को सूचना दी फिर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया।
Updated on:
08 Sept 2019 01:28 pm
Published on:
08 Sept 2019 01:19 pm
