10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में 3 और मरीजों की मौत और 360 नए संक्रमित

अब तक 22403 मरीज संक्रमित और 316 की मौत, राजसीको के पूर्व अध्यक्ष परिहार भी संक्रमित23 दिन में 143 की मौत
2 min read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के आंकड़े आजकल तीन सौ से कम आ ही नहीं रहे। बढ़ते आंकड़ों ने राज्य सरकार तक को चिंता में डाल रखा है। जोधपुर में मौतें और संक्रमित दोनों थम नहीं रहे। बीते 23 दिनों में 143 मरीजों की मौतें हो चुकी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन पर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। हर रोज बड़ी संख्या में ऑक्सीजन की खपत हो रही है। सरकारी रिपोर्ट में आंकड़े कुछ और हकीकत में कुछ और आ रहे है। एमडीएम, एमजीएच व एम्स में 1-1 मौत हुई हैं। राजसीको के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील परिहार भी पॉजिटिव आए है।
बंधु चौक लाल पीर बिलाड़ा निवासी श्यामा देवी ( 55), एमडीएम भर्ती कैलाश नगर एयरफोर्स निवासी दिलीप ( 40) और जोधपुर निवासी एम्स में भर्ती नामाराम ( 52) की कोरोना से मौत हो गई। डिस्पेंसरियों के सैंपल की रिपोर्ट 48 घंटे बाद मिल रहीशहर के डिस्पेंसरियों में दिए जाने वाले सैंपल की रिपोर्ट आजकल बीमारों को 48 घंटे बाद मिल रही है। कई ऑफिसेज में बीमार कर्मचारियों को सैंपल कराने की रिपोर्ट दिखाने के बाद ही ऑफिस में एंट्री दी जा रही है। ये जोधपुर के प्राइवेट सेक्टर के हाल है। जबकि इन मरीजों के सैंपल डीएमआरसी भेजे जाने की बात सामने आ रही है। जोधपुर में अब तक 22403 मरीज संक्रमित हो चुके हैं और 316 की जान जा चुकी है।

सरकारी रिपोर्ट में इन इलाकों से 296 मरीज संक्रमित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सरकारी रिपोर्ट में 296 संक्रमित बताए गए। प्रतापनगर-20, शहर परकोटा- 19, उदयमंदिर-9, महामंदिर-9, मसूरिया-34, शास्त्रीनगर-27, मधुबन-38, रेजिडेंसी-20, बीजेएस-8 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-7, सालावास ( लूणी)-9, बिलाड़ा- 17, भोपालगढ़-24, ओसियां-7, बावड़ी-0, फलोदी-39, बाप-2, शेरगढ़-1 और बालेसर-6 संक्रमित सामने आए।

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर, होम आइसोलेशन

कुल पॉजिटिव भर्ती-7605
पॉजिटिव से नेगेटिव-14483

डिस्चार्ज-14482
कुल मौतें-316