10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 नए संक्रमित मिले, इधर, 28867 को लगी कोविड वैक्सीन

कोरोना संक्रमण
less than 1 minute read
Google source verification
3 नए संक्रमित मिले, इधर, 28867 को लगी कोविड वैक्सीन

3 नए संक्रमित मिले, इधर, 28867 को लगी कोविड वैक्सीन


जोधपुर. कोरोना संक्रमण धीमा है, लेकिन टीके लोगों को हजारों में लग रहे है। जो अच्छी बात है। जोधपुर में कोरोना के शुक्रवार को 3 नए केस मिले और 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए। प्रतापनगर-रेजिडेंसी जोन से एक-एक संक्रमित मिला। ब्लॉक में भोपालगढ़ से एक पॉजिटिव सामने आया। जुलाई माह के 16 दिनों में 69 नए केस मिले और 143 डिस्चार्ज किए गए हैं। इस साल 71914 जने संक्रमित, 67405 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं। वहीं कोरोना के कम केस सुकून दे रहे हैं। शुक्रवार को वैक्सीनेशन में प्रथम-द्वितीय डोज 28867 जनों को लगी। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 19070 जनों को कोविड की दूसरी डोज लग चुकी है। 9797 जनों ने प्रथम बार वैक्सीनेशन कराया है। 151 साइट्स पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। हैल्थ वर्कर्स में 79, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 221 को प्रथम-द्वितीय डोज लग गई। 18 से ऊपर 7972 प्रथम, 5715 द्वितीय डोज, 45 से ऊपर 1458 प्रथम डोज, 9814 ने द्वितीय डोज लगा ली है। 60 से ऊपर आयुवर्ग में 251 ने प्रथम तो 3358 ने फाइनल द्वितीय डोज लगवा ली हैं।