10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर के नगरोट में हुए हमले का निकला जोधपुर कनेक्शन, 31 जनवरी को मुठभेड़ में मारे गए थे 3 आतंकी

नगरोटा टोल प्लाजा पर आतंकियों से 31 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी। तीन आतंकी मारे गए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद ट्रक की तलाशी में मिले एक पैकट पर लिखे मोबाइल नम्बर की जांच की गई तो उसकी लोकेशन जोधपुर पुलिस रेंज के बालोतरा कस्बे की निकली।
2 min read
Google source verification
Jammu and Kashmir: Two non-native killed by terrorists, One gol gappa vendor from Bihar and one from UP

Jammu and Kashmir: Two non-native killed by terrorists, One gol gappa vendor from Bihar and one from UP

विकास चौधरी/जोधपुर. जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में टोल प्लाजा पर सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले आतंकी जोधपुर में सेव खाली कर कश्मीर लौट रहे ट्रक में सवार होकर पहुंचे थे। ट्रक में मिले एक पैकेट की तहकीकात में यह खुलासा हुआ है। आतंकी ट्रक में कहां से और कब सवार हुए, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. लेकिन माना जा रहा है आतंकी ट्रक के पंजाब से निकलने के बाद इसमें बैठे थे। जोधपुर से ट्रक लेकर रवाना हुआ चालक भी अभी हाथ नहीं लगा है।

नगरोटा टोल प्लाजा पर आतंकियों से 31 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी। तीन आतंकी मारे गए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद ट्रक की तलाशी में मिले एक पैकट पर लिखे मोबाइल नम्बर की जांच की गई तो उसकी लोकेशन जोधपुर पुलिस रेंज के बालोतरा कस्बे की निकली। जम्मू-कश्मीर व पंजाब पुलिस के इनपुट पर एसओजी व गुप्तचर एजेंसियों ने युवक को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि यह ट्रक जोधपुर से रवाना हुआ था।

पैकेट में जम्मू-कश्मीर मूल के एक युवक ने ट्रक चालक के साथ अपनी मंगेतर को मोबाइल भेजा था। यह युवक जोधपुर में रहकर केटरिंग फर्म के साथ वैटर का काम करता है। ट्रक चालक भी पहले उसके साथ केटरिंग में काम करता था। वह सेव जोधपुर में खाली करके लौट रहा था तो उसने मंगेतर के लिए उसे मोबाइल का पैकेट थमा दिया। पूछताछ में कोई संदिग्ध जानकारी नहीं आने पर युवक को छोड़ दिया गया।

ट्रक का मूल चालक गायब
आतंकी हमले के बाद नगरोटा में पुलिस ने ट्रक चालक-परिचालक को गिरफ्तार किया था। फिर मोबाइल भेजने वाले युवक से तस्दीक कराई गई, लेकिन पकड़ में आने वाला चालक कोई और था। युवक ने जिसे मोबाइल दिया था वह चालक बीच रास्ते में उतर गया या उतार दिया गया, इसकी जांच चल रही है।