
जोधपुर। माता का थान थानान्तर्गत बोड़ीवाला बेरा स्थित शराब व प्रोपर्टी व्यवसायी के सूने मकान के ताले तोड़कर मोपेड पर आए दो चोरों ने तीस लाख रुपए व लाखों के आभूषण चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर कैद हुए हैं, जिनके आधार पर तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बोड़ीवाला बेरा निवासी प्रीतमसिंह शराब व प्रोपर्टी व्यवसायी है। वह परिवार सहित घूमने के लिए हरिद्वार गए हैं। पीछे मकान में कोई नहीं है।
यह भी पढ़ें- हाई सिक्योरिटी जेल से पेशी पर जोधपुर आ रहा था हिस्ट्रीशीटर, फिर हुआ ऐसा बड़ा हादसा, पुलिस के उड़े होश
इसी के चलते शुक्रवार रात एक बजे मोपेड सवार दो युवक मकान के पास पहुंचे। नकाबपोश एक युवक सरिया लेकर आया और लोहे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। अंदर वाले दरवाजे का ताला तोड़कर वह अंदर घुसा और कुछ ही देर में कपड़े की पोटली में करीब तीस लाख रुपए, सोने व चांदी के आभूषण चुरा कर बाहर निकल आया। आस-पास के लोगों ने शनिवार सुबह ताले टूटे देखे तो मकान मालिक को सूचना दी।
भाई चेतन मौके पर पहुंचा, जहां ताले टूटे हुए और अंदर सामान बिखरा पड़े थे। अलमारियां व लॉकर टूटे हुए थे। थानाधिकारी प्रेमदान ने बताया कि चेतन की तरफ से नकबजनी का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीमें बनाकर तलाश शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीस लाख रुपए व जेवर चोरी होने की जानकारी सामने आई है। व्यवसायी व परिवार के आने पर रुपए व जेवर का स्पष्ट पता लग पाएगा।
Published on:
30 Jul 2023 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
