10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़ान के सहयोग से 300 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

शहर के शास्त्री नगर बी सेक्टर स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से शिविर में 300 लोगो को कोविशिल्ड की प्रथम और दूसरी डोज लगाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification
उड़ान के सहयोग से 300 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

उड़ान के सहयोग से 300 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

जोधपुर।
शहर के शास्त्री नगर बी सेक्टर स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से शिविर में 300 लोगो को कोविशिल्ड की प्रथम और दूसरी डोज लगाई गई। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लाभान्वित हुए। इसमे यूथ वैक्सीन लगवाने के बाद सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी लेते भी नजर आए। शिविर में चिकित्सा टीम से डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ तेजस मित्तल, विनोद दरट, बीना बुलानी, हेमलता, सीमा माथुर ने सेवाएं दी। उड़ान फाउंडेशन के शहजाद खान, जितेन, कुणाल धनाडिया, मनीष गौड, भरत लोहिया, पं प्रभाकर श्रीमाली, निर्भीक डोयल, योगेश व्यास, हिमांशु कच्छवाहा, पंकज मेहरा ने सहयोग किया।

शिविर आज
जोधपुर. नगर निगम दक्षिण के वार्ड 28 में नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर शनिवार को होगा। बलदेव नगर स्थित निगम कार्यालय में वार्ड पार्षद इस्लामुल अली ने बताया कि यह दूसरा शिविर है, इससे पहले शिविर में 125 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।