11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मंडोर एक्सप्रेस अनलॉक, 345 दिन बाद 1 मार्च से बदले नंबर के साथ चली जोधपुर से

- पहले फेरे में ही पैक हो गई थी ट्रेन
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 01, 2021

दिल्ली-मंडोर एक्सप्रेस अनलॉक, 345 दिन बाद 1 मार्च से बदले नंबर के साथ चली जोधपुर से

दिल्ली-मंडोर एक्सप्रेस अनलॉक, 345 दिन बाद 1 मार्च से बदले नंबर के साथ चली जोधपुर से

जोधपुर।
कोविड-19 के चलते बंद हुई मंडोर एक्सप्रेस सुपरफ ास्ट 345 दिन बाद सोमवार से अनलॉक हो गई। इस वीआईपी ट्रेन के चलने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मंडोर एक्सप्रेस सुपरफ ास्ट अपने बदले नंबरों 09457/58 के साथ सोमवार को जोधपुर से रात 8.10 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई, जो मंगलवार को सुबह 6.30 पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 2 मार्च से रात्रि 9.20 पर दिल्ली से जोधपुर के लिए रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 पर जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से रवाना होने के बाद इस विशेष सुपरफ ास्ट ट्रेन का ठहराव गोटन, मेड़ता, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू और गुरुग्राम स्टेशनों पर होगा। स्पेशल ट्रेन के चलते राजस्थान के कई शहरों के उन लोगों को फ ायदा होगा, जो लोग होली में राजस्थान से दिल्ली व दिल्ली से राजस्थान आना-जाना चाहते है। दिल्ली के आसपास के शहरों से राजस्थान आने वाले यात्रियों को आसानी होगी। इसके अलावा गुजरात से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी इससे राहत मिलेगी। दरअसल राजस्थान से गुजरात की सीमा मिलती है इसलिए जोधपुर से सटे गुजरात के इलाकों में जाने वाले लोगों को भी इसका बड़ा लाभ मिल सकेगा । यानी दिल्ली से गुजरात के लिए जोधपुर से दूरी कम हो जाएगी यात्री इस ट्रेन से जोधपुर पहुंचकर आगे ट्रेन अथवा बस से अपनी यात्रा सुगम बना सकेंगे। वैसे देखा जाए तो 28 व 29 मार्च को होली का त्योहार है, राजस्थान के बहुत से लोग दिल्ली के विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों में नौकरी करते हैं और त्योहार के दिनों में घर आते है। 28 मार्च को रविवार व 29 मार्च को सोमवार पड़ रहा है। वहीं बहुत से दफ्तरों में शनिवार की भी छुट्टी होती है, ऐसे में 27, 28 और 29 मार्च को छुट्टी के कारण मंडोर एक्सप्रेस से घर लौटने का यह अच्छा मौका है।
पहले फेरे से ही पैक हो गई गाड़ी
इस ट्रेन से यात्रा करने का रुझान यात्रियों में इसी तथ्य से देखा जा सकता है कि गाड़ी के पहले फेरे में ही जोधपुर से दिल्ली तक किसी भी श्रेणी में कोई जगह उपलब्ध नहीं है । विशेष सुपरफ ास्ट ट्रेन के सामान्य यानी जनरल कोच भी पूरी तरह से आरक्षित रखे गए है और उसमें भी कोई जगह उपलब्ध नहीं है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सेकंड क्लास सीटिंग में प्रतीक्षा सूची 34, स्लीपर क्लास में प्रतीक्षा सूची 34, थ्रर्ड एसी आरएसी 24, द्वितीय श्रेणी एसी क्लास में आरएसी 6 और फ स्र्ट क्लास एसी में 1 सीट मात्र उपलब्ध पाई गई है।